#सीतापुर:आईटीआई दाखिला: प्रथम चरण की चयन सूची जारी, 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद , उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य के अनुसार, जनपद के राजकीय आईटीआई सीतापुर, पिसावां, गोंदलामऊ और सिधौली समेत सभी निजी संस्थानों के अभ्यर्थी अपना परिणाम परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर भी चयन की जानकारी दी जा रही है। सफल अभ्यर्थियों का बुलावा पत्र पोर्टल पर उपलब्ध है।

प्रथम चरण के तहत प्रवेश 27 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक  लिए जाएंगे। दाखिला लेने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित अभिलेखों के साथ आवंटित संस्थान में उपस्थित होना होगा:

  • बुलावा पत्र की प्रति
  • समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
  • सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक प्रमाणित छायाप्रति
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं निर्धारित शिक्षण शुल्क

संस्थान में उपलब्ध मेरिट सूची से मूल अभिलेखों का सत्यापन कराने के उपरांत ही प्रवेश की कार्यवाही पूरी की जाएगी। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व संस्थान पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ